भूमिहार ब्राह्मण समाज जयपुर की तृतीय बैठक सम्पन्न, समाजहित के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

योगेश्वर सिंह की रिपोर्ट
जयपुर। भूमिहार ब्राह्मण समाज जयपुर की तृतीय बैठक सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज के संगठनात्मक विकास, आपसी सहयोग को सुदृढ़ बनाने, शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति तथा युवाओं को समाजहित के कार्यों से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित समाज के गणमान्य सदस्यों ने एकजुट होकर समाज में एकता, संस्कार, सेवा और विकास की भावना को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति उसके सदस्यों के आपसी सहयोग, शिक्षा के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन पर निर्भर करती है। इस अवसर पर युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही भविष्य में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा भी तैयार की गई।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करने तथा समाज सेवा के माध्यम से नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनने का संकल्प दोहराया।भूमिहार ब्राह्मण समाज जयपुर के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की प्रगति और उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।
एकता संस्कार सेवा विकास इसी मूल मंत्र के साथ बैठक का सफल समापन हुआ।




