Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और जनकल्याण की प्रदर्शनी का भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया अवलोकन

 

जयपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ज़ी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल, जनकल्याणकारी एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आयोजित “12 विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विषयक विशेष प्रदर्शनी का भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती ने मुस्लिम बहनों के साथ अवलोकन किया।

इस अवसर पर हामिद खान मेवाती ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं ने समाज के हर वर्ग, विशेषकर गरीब, वंचित, महिलाओं, युवाओं और अल्पसंख्यक समुदाय के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में सरकार की उपलब्धियों, आधारभूत संरचना के विकास, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल भारत, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, किसान कल्याण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी देश की विकास यात्रा और अंत्योदय के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए करोड़ों नागरिकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। प्रदर्शनी में प्रदर्शित जनकल्याणकारी योजनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार का उद्देश्य विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस दौरान मुस्लिम बहनों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की तथा सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री जंग बहादुर पठान, उपाध्यक्ष सरदार रणधीर सिंह, मंत्री प्रफुल जैन, कोषाध्यक्ष फरमान अहमद कुरैशी, कार्यालय मंत्री एम. परवेज खान, मीडिया सह-प्रभारी मंसूफ खान एवं फरीदुद्दीन शेख, सोशल मीडिया संयोजक इरशाद हसनपुरा, प्रदेश आईटी संयोजक अय्यूब पठान, प्रदेश कार्यक्रम क्रियान्वयन प्रभारी उस्मान खान चौहान, सह-प्रभारी गुलजार कुरैशी, प्रदेश योजना, प्रसार एवं प्रचार प्रभारी अकरम कुरैशी, प्रदेश नमो एवं सरल ऐप सह-संयोजक मीजान मिर्जा, प्रदेश प्रवक्ता शहनवाज अंसारी, जफर मिर्जा एवं सईद मानव, मोर्चा जिले के उपाध्यक्ष हाजी मुश्ताक अहमद, फखरुद्दीन कुरैशी, मंत्री नदिम अंसारी, यूसुफ खान, पूर्व महामंत्री रफीक शाह, मंडल महामंत्री इस्लामुद्दीन, मोहम्मद हाशिम खान, जफरुल हसन, कल्लू मामा, डॉक्टर गफ्फार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एम. परवेज़ खान
प्रदेश कार्यालय मंत्री
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, राजस्थान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!