Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों का सम्मान, आशा कंवर जोधा को 41 बार रक्तदान के लिए मिला विशेष सम्मान

 

जोधपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रक्तवीरों एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सिद्धार्थ सोशल सर्विस द्वारा किया गया, जिसकी सभी उपस्थितजनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।समारोह में रक्तवीरागना एवं समाज सेविका आशा कंवर जोधा को 41 बार स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समारोह अत्यंत शानदार, सुव्यवस्थित और प्रेरणादायक रहा। उन्होंने सिद्धार्थ सोशल सर्विस की पूरी टीम तथा विनोद सिंघवी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। आशा कंवर जोधा ने कहा कि इस विशेष मंच पर उन्हें जो सम्मान, स्नेह और प्रोत्साहन मिला है, वह उनके लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है और समाज कल्याण के इस पुनीत कार्य में सिद्धार्थ सोशल सर्विस का समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान रक्तदाताओं को सम्मानित कर उनके सामाजिक योगदान को सराहा गया तथा मानव सेवा के इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!