Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

निर्जला एकादशी पर वक्रांगी माता मंदिर में केसर ठंडाई सेवा, सजा भव्य श्याम दरबार

 

जयपुर, झोटवाड़ा। कलवार रोड स्थित वक्रांगी माता मंदिर, पंखा झोटवाड़ा में श्री गोविंद भगत परिवार के तत्वावधान में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धापूर्वक केसर ठंडाई सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं और राहगीरों को शीतल केसर ठंडाई प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य श्याम दरबार सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बाबा श्याम के जयकारों के बीच पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर ठंडाई प्रसादी ग्रहण की और धार्मिक वातावरण का आनंद लिया। आयोजन में अंशुल शर्मा, वीरेंद्र चौधरी, सुशील कुमार, विनोद माहेश्वरी, गोलू सहित अनेक श्याम भक्तों ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए प्रसादी वितरण किया। श्रद्धालुओं ने इस पुण्य सेवा की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का वातावरण भक्ति, सेवा और श्रद्धा से ओतप्रोत रहा तथा सभी ने निर्जला एकादशी के पुण्य पर्व पर धर्म लाभ प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!