सीकर रोड का 38 करोड़ का ड्रेनेज सिस्टम पहली बारिश में फेल, जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई – महेंद्र सिंह खेड़ी
जयपुर, विद्याधर नगर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव महेंद्र सिंह खेड़ी ने सीकर रोड पर लगभग 38 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ड्रेनेज सिस्टम के मौसम की पहली ही बारिश में विफल होने पर भाजपा सरकार, संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
महेंद्र सिंह खेड़ी ने कहा कि जिस ड्रेनेज सिस्टम को जनता को जलभराव की समस्या से राहत देने के लिए बनाया गया था, वह पहली ही बारिश में पूरी तरह असफल साबित हुआ है। सड़कों पर भारी जलभराव, यातायात बाधित होने और आमजन को हुई परेशानी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खोल दी है।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी इस परियोजना में अनियमितताओं, निर्माण गुणवत्ता और तकनीकी खामियों को लेकर शिकायतें की गई थीं तथा मामले को सरकार और संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया था, लेकिन शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया। परिणामस्वरूप आज जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
खेड़ी ने कहा कि इस मामले में केवल अधिकारी और ठेकेदार ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की विधायक होने के साथ प्रदेश की उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी भी बनती है। करोड़ों रुपये की सार्वजनिक धनराशि खर्च होने के बावजूद यदि परियोजना पहली ही बारिश में विफल हो जाए तो इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच करवाई जाए, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा की जाए तथा दोषी अधिकारियों, ठेकेदारों और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
महेंद्र सिंह खेड़ी ने कहा कि जनता के पैसे का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता और आमजन के हितों से जुड़े इस मुद्दे को मजबूती से उठात रहेग।
महेंद्र सिंह खेड़ी
पूर्व सचिव, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी
विद्याधर नगर, जयपुर
9829302632




