राम मंदिर ट्रस्ट भंग कर जिम्मेदारो पर कार्यवाही की जाए – बृंदा करात
उदयपुर, 28 जून ! राम जी के मंदिर में से 200 करोड़ रुपए ,सोना चांदी आदि का महाघोटाला हो गया और एक वाहन चालक और क्लर्क जैसे लोगों पर प्राथमिक की दर्ज कर लीपापोती की जा रही है, जो ट्रस्ट के अध्यक्ष,सचिव और दूसरे पदाधिकारी है उन पर कार्यवाही क्यों नहीं? सारे मामले पर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह चुप क्यों है? यह सवाल भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की पूर्व पोलित ब्यूरो सदस्य और पूर्व सांसद बृंदा करात में उदयपुर में माछला मंगरा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में उठाएं!
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर के नाम पर सत्ता में आई और जब इतना बड़ा घोटाला हुआ है तो प्रधानमंत्री जिम्मेदारी क्यों नहीं लेते?
उन्होंने कहा कि राजस्थान में वन अधिकार कानून की हत्त्या की जा रही है, आदिवासियों की उनकी जमीन के पट्टे नहीं दिए जा रहे हैं !’उदयपुर में आदिवासियो द्वारा प्रस्तुत 22000 से ज्यादा दावों में से मात्र 43% दावो पर ही कार्रवाई हुई है ! वृंदा करात ने कहा कि आदिवासियों को न्याय दिलाने के लिए ही जल्दी एक बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा!
उन्होंने पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि भारत सरकार की विदेश नीति अमेरिका और इजरायल के पिछलग्गू की रह गई है ! जिस इजरायल के हाथ गाजा के निरपराध लोगों के खून से रंगे हो, उसके साथ हाथ मिलाकर प्रधानमंत्री मोदी ने इसराइल को फादरलैंड कहा, यह बेहद शर्मनाक है! उन्होंने ग्रेट निकोबार द्वीप पर करोड़ों पेड़ काटकर जमीन अदानी को दिए जाने के सवाल पर कहा कि इस कदम से वहां जो जैव विविधता है,नष्ट हो जाएगी !
करात ने मनरेगा योजना वापस लागू करने, ग्रामीण लोगों को 125 दिन रोजगार देने और सारा खर्च केंद्र सरकार द्वारा उठाने की मांग की ! उन्होंने बताया कि रविवार सुबह में ग्रामीण क्षेत्र में उस जगह गई, जहां मनरेगा का काम चल रहा था ,cमजदूर सुबह से 4 घंटे बैठे रहे मगर इंटरनेट के नहीं चलने से उनकी हाजिरी भी नहीं लग पाई और बिना मजदूरी के उनको वापस जाना पड़ा! उन्होंने कहा कि आदिवासी महिलाओं के समय की कोई कीमत नहीं है !
उन्होंने कहा कि” ना खाऊंगा ना खाने दूंगा” कहकर सत्ता में आई भाजपा पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है ! मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने रिश्तेदारों को बेश कीमती 168 एकड़ जमीन अपने रिश्तेदारों को बांट दी और एक केंद्रीय मंत्री को करोड़ों की सब्सिडी मिल गई!
उन्होंने कहा कि सांसद, विधायकों को डरा कर या खरीद कर पार्टिया तोड़ी जा रही है ! एक प्रश्न जवाब में उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा उठाई मांग जायज है और उनकी पार्टी नीट के पीड़ित विद्यार्थियों के साथ खड़ी है, वह जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन का समर्थन कर रही है !
वार्ता के प्रारंभ में माकपा जिला सचिव और पूर्व पार्षद एडवोकेट राजेश सिंह ने पत्रकारों का स्वागत किया और बृंदा करात का परिचय दिया! उन्होंने कहा कि बृंदा करात सांसद रहने के समय वन अधिकार कानून और मनरेगा कानून की ड्राफ्टिंग कमेटी की सदस्य थी और उसे प्रभावशाली बनाने में उनकी बड़ी भूमिका थी! इस अवसर पर निर्माण मजदूर एकता यूनियन के अध्यक्ष शमशेर खान आदिवासी जनाधिकार एका मंच के सचिव श्रवण भी मौजूद थे !
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार और जनतांत्रिक विचार मंच के संयोजक प्रोफेसर हेमेंद्र चंडालिया ने अपना कविता संग्रह बृंदा करात को भेंट किया।




