Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

थानाधिकारी हरवेन्द्र सिंह ने किया संस्कृत गौरव सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन

 

चौमूं। विराज फाउंडेशन के तत्वावधान में वेद-वेदांग प्रकोष्ठ द्वारा 14 जून 2026 को होटल ओसियन ब्लू, मोरीजा रोड, चौमूं में आयोजित होने वाले “संस्कृत गौरव सम्मान” समारोह के पोस्टर का विमोचन चौमूं थानाधिकारी हरवेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर थानाधिकारी हरवेन्द्र सिंह ने कहा कि संस्कृत भाषा हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं भारतीय ज्ञान परंपरा का आधार है। संस्कृत एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए आयोजित ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
विराज फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवारी ने बताया कि समारोह में संस्कृत भाषा, वैदिक परंपरा एवं भारतीय संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विद्वानों, आचार्यों एवं संस्कृत सेवियों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा संस्कृत एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। वेद-वेदांग प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पंडित अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि संस्कृत गौरव सम्मान का उद्देश्य संस्कृत के प्रति जन-जागरण उत्पन्न करना तथा युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। पोस्टर विमोचन के अवसर पर प्रदेश महासचिव बनवारी शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. ए.के. अग्रवाल, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी एवं दामोदर प्रसाद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!