Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

अजमेर दौरे पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी फरीदुद्दीन जैकी का भव्य स्वागत, पार्षद चुनाव की तैयारियों पर मंथन

 

अजमेर/जयपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी फरीदुद्दीन उर्फ जैकी के एक दिवसीय अजमेर प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर अजमेर जिला महामंत्री मोइनुद्दीन खान सहित कार्यकर्ताओं ने माला एवं पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

बैठक में फरीदुद्दीन जैकी ने आगामी नगर निकाय (पार्षद) चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र और वार्डों में सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने तथा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाए।इस दौरान जिला महामंत्री मोइनुद्दीन खान ने भी संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ जनसंपर्क अभियान चलाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में पत्रकार साबिर कुरेशी, मोइन खान, साकिर खान, अत्तर अली, महबूब खान, अब्दुल सलीम, जुम्मा खान, आदिल खान, अदनान खान, रिजवान खान, हसन भाई, कुलदीप सिंह, किशोर जी, सादिक सैयद, पप्पू भाई, रेहान खान सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!