Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

हाथोज धाम में गूंजे जय श्री वराह के जयघोष, नगर भ्रमण पर निकली दिव्य शोभायात्रा

 

जयपुर। हाथोज धाम स्थित श्री दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर में चल रहे पंचदिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत सोमवार को भगवान श्री वराह अवतार की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। हाथोज धाम पीठाधीश्वर स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज के सान्निध्य में आयोजित शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।शोभायात्रा श्री दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर हाथोज धाम से रवाना होकर हाथोज के प्रमुख मार्गों से निकली। भगवान श्री वराह की आकर्षक झांकी, बैंड-बाजे, धार्मिक ध्वज, भजन-कीर्तन और जयघोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। वराह भगवान ने अपनी लीलाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को दर्शन देकर आशीर्वाद दिया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया तथा आरती उतारकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने कहा कि गुरु की कृपा से ही मनुष्य के जीवन में ज्ञान, भक्ति और आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि राम नाम संकीर्तन, धार्मिक लीलाएँ एवं ऐसे आध्यात्मिक आयोजन सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के प्रभावी माध्यम हैं।

इससे समाज में धर्म, संस्कार, समरसता, सेवा और राष्ट्रभावना को मजबूती मिलती है। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में संत-महात्माओं के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन एवं धार्मिक आयोजनों का लाभ उठाया। पूरे दिन हाथोज धाम में भक्तों की आवाजाही बनी रही और मंदिर परिसर जय श्रीराम एवं जय श्री वराह भगवान के जयघोषों से गुंजायमान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!