Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

प्रिशा फाउंडेशन NGO ने महिला स्वच्छता एवं सशक्तिकरण का दिया संदेश

जयपुर। सामाजिक संस्था प्रिशा फाउंडेशन NGO द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं एवं सफाई कार्य से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष सीमा नागल ख्यालिया ने महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य और स्वच्छ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद महिलाओं को सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए तथा उन्हें स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। संस्था की ओर से बताया गया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज में मासिक धर्म से जुड़े भ्रम और संकोच को दूर करना है। उपस्थित महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। प्रिशा फाउंडेशन ने भविष्य में भी महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सशक्तिकरण एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!