संडे साइक्लिंग से फिटनेस का संदेश, मेडिटेशन से मिला मानसिक सुकून
जयपुर के संयुक्त आयोजन में 375 प्रतिभागियों ने लिया भाग, 8 वर्ष के बच्चों से लेकर 85 वर्ष के बुजुर्गों ने दिखाई उत्साहपूर्ण सहभागिता।

जयपुर। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया और फिट इंडिया द्वारा हार्टफ़ुलनेस जयपुर सेंटर के सहयोग से,
(संडे को साइकिलिंग) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका आयोजन हार्टफुलनेस के मुख्य मेडिटेशन सेंटर रामचंद्रपुरा जयपुर में प्रातः 6:30 बजे किया गया जिसमें शुरुआत में वार्मअप एक्सरसाइज के तौर पर जुम्बा कराया गया जिसमें लगभग 375 प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया l इसके बाद में फिट इंडिया एवं हार्टफुलनेस के द्वारा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी एवं मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का शॉल, गुलदस्ता एवं हार्टफुलनेस मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया। सभी अतिथियों द्वारा “फिटनेस की डोज़ आधा घंटा रोज” का उद्घोष करने के उपरांत आयोजन के मुख्य अतिथि रामचंद्रपुरा ग्राम पंचायत के सरपंच एवं राजस्थान सरपंच संघ के अध्यक्ष श्री बंशीधर गढ़वाल ने झंडी दिखाकर साइकिलिस्टों को रवाना किया।
70 साइकिल्स की व्यवस्था फिट इंडिया के द्वारा की गई थी एवं कुछ प्रतिभागी अपनी स्वयं की साइकिल भी लेकर आए थे। साइकिल सवारों में 8-10 साल के बच्चे से लेकर के 85 वर्ष के बुजुर्ग व्यक्ति शामिल थे सभी ने बड़े उत्साह के साथ साइक्लिंग की। साइक्लिंग के बाद सभी ने हार्टफुलनेस रिलैक्सेशन एवं मैडिटेशन किया, जिसमें प्रतिभागियों ने शांति और सुकून का अनुभव किया। अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया और सभी अल्पाहार का आनन्द लिया। कार्यक्रम के बाद कुछ प्रतिभागियों द्वारा आज के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिकता के आनंदपूर्ण अनुभव साझा किए गए और भविष्य में ऐसे कार्यक्रम करवाते रहने का अनुरोध किया गया।




