Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

सेंट ज्योतिबा फुले पब्लिक स्कूल में ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत पौधों का वितरण

 

सुरेश लखन। इंडिया जागरण टुडे
उदयपुर। राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत सेंट ज्योतिबा फुले पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना रहा।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक दिवाकर माली एवं प्रधानाध्यापिका अंजना सेठ ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को नीम, अशोक, सहजन, मीठा नीम एवं बांस सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए। उन्होंने सभी से पौधों का नियमित संरक्षण करने और अपने आसपास अधिक से अधिक हरियाली विकसित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावकों ने अपने घरों एवं आसपास पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और ऐसे अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!