Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

व्यास सेवा संस्थान-उत्कर्ष संस्थान ने 200 विद्यार्थियों को वितरित की पाठ्य सामग्री

 

जयपुर। व्यास सेवा संस्थान एवं उत्कर्ष संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय किशन बाग, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जगदंबा कॉलोनी तथा स्थानीय आंगनवाड़ी केन्द्र में अध्ययनरत करीब 200 छात्र-छात्राओं को उनके पाठ्यक्रम के अनुरूप निशुल्क सहायक पाठ्य सामग्री वितरित की गई। विद्यार्थियों को कॉपियां, पुस्तकें, पेन, पेंसिल, रूलर, रबड़ सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके अध्ययन में सहयोग मिल सके।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदर्श शिक्षा समिति, जयपुर के अध्यक्ष अमरनाथ नागोदिया थे। विशिष्ट अतिथियों में सेवानिवृत्त अधीक्षक, कलेक्ट्रेट जयपुर सत्य प्रकाश व्यास, संस्थान के कोषाध्यक्ष सुभाष झा, ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र ओझा, विद्यालय की शाला प्रभारी निर्मला प्रजापत, अध्यापिका ज्योति शर्मा, सुनीता खंडेलवाल, राजेश्वरी, उपमा शर्मा उपस्थित रहीं। विद्यार्थियों ने गायत्री मंत्र से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर और स्व. इंदु व्यास को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ हुआ।

संस्थान के सचिव नरेंद्र कुमार व्यास ने संस्थान की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। वर्तमान शैक्षणिक सत्र में अब तक 128 विद्यालयों में लगभग डेढ़ लाख रुपए मूल्य की कॉपियों का वितरण किया जा चुका है। व्यास ने बताया कि संस्थान स्वर्गीय इंदु व्यास की स्मृति में यह 2015 से यह सेवा कार्य कर रहा है। इस सत्र में स्टेशनरी और अभ्यास पुस्तिकाएं वितरित करने का कार्य अप्रेल में शुरू किया था जो 15 अगस्त तक चलेगा। ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में अभ्यास पुस्तिकाएं और स्टेशनरी वितरण के लिए वीकेआई रोड नंबर एक और चौमूं में गोदाम बनाए गए हैं।
ं संस्थान के अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, गौसेवा एवं सामाजिक सेवा के ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!