Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

अखिल भारतीय दांगी समाज संघ के अध्यक्ष बने राजेश कुमार दांगी, समन्वय समिति का जताया आभार

 

जयपुर। अखिल भारतीय दांगी समाज संघ जयपुर के अध्यक्ष पद के चुनाव में  राजेश कुमार दांगी ने शानदार विजय हासिल की। उन्होंने 641 मत प्राप्त कर 284 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उनकी ऐतिहासिक विजय पर समाजबंधुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Oplus_131072

चुनाव के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए चुनाव समन्वय समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति ने पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और व्यवस्थित तरीके से चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया। अखिल भारतीय दांगी समाज संघ जयपुर की ओर से समिति के सभी सदस्यों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। चुनाव समन्वय समिति के सदस्यों में मुरारी प्रसाद सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, दिलीप सिंह, मनीष कुमार, रवि सिंह, विनय शेखर सिंह, संतोष सिंह, विपिन दांगी उर्फ मनोज, निरंजन सिंह, उमाशंकर सिंह, आशुतोष सिंह एवं गौरव सिंह शामिल रहे। समिति के सदस्यों ने एकजुट होकर समाज की एकता, भाईचारे और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के संकल्प के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में सभी सदस्यों ने निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया।समाज की ओर से नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार दांगी को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की गई कि उनके नेतृत्व में समाज में एकता, संगठन और भाईचारे को और मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!