एक शाम वतन के नाम सांस्कृतिक संध्या का सफल आयोजन

जयपुर से पत्रकार साबिर कुरेशी, की रिपोर्ट
जयपुर, 18 अगस्त। विकल्प नाट्य संगठन की ओर से कल मंगलवार 18 अगस्त को जवाहर कला केंद्र स्थित रंगायन सभागार में स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष में नृत्य एवं संगीत की एक संध्या एक शाम वतन के नाम से प्रस्तुत की गई ।
इस समारोह में मुख्य अतिथि हरीश गुप्ता चेयरमैन बेला कासा फैशन एवं रिटेल, विशिष्ट अतिथि राजन गौतम प्रिंसिपल डीएवी पब्लिक स्कूल एवं श्रीमती सुदेश तनेजा चेयरपर्सन पर्पल ग्रुप ने विकल्प के इस प्रयास की सराहना करते हुए, मौजूदा दौर में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमो के आयोजन को समाज के लिए जरूरी बताया। कार्यक्रम के आरंभ में विकल्प अध्यक्ष मोहनलाल गोयल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया । सांस्कृतिक संध्या में मीरा सक्सेना के निर्देशन में विकल्प की कलाकारों उमा गौतम,अलका अग्रवाल, अलका गर्ग, आशा वर्मा, डॉ उर्मिला जेठानी, सोनम जैन, संतोष मीना,
डॉ.कुसुम कौशिक, डॉ रश्मि गोगर, करुणा सरोजा, अंजू रावत, हेमलता यादव, शालिनी अगरोइया,अनुरेखा गुप्ता और भावना जलुथरिया, पुलकित प्रभव ने अपनी अद्भुत नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया । संध्या में भारती शर्मा,ओम गोस्वामी, मनमोहन सिंह रावत, केशव तैलंग, प्रभोद गोस्वामी, पप्पू सिंह और विजय स्वामी ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति देकर सभागार में देशभक्ति का माहौल पैदा कर दिया । कार्यक्रम के अंत में विकल्प महासचिव भगवान कृपलानी ने विकल्प नाट्य संगठन की ओर से दर्शकों ,अतिथियों एवं कलाकारों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि विकल्प नाट्य एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में गत 50 वर्षों से अपनी असरदार प्रस्तुतियों से कार्य कर रहा है। मंच संचालन कर रहे गौरव शर्मा की प्रभावी उद्घघोषणा ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।




