Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

ब्राह्मण चेतना समिति ने मनाई गोस्वामी तुलसीदास जयंती

 

जौनपुर। ब्राह्मण चेतना समिति के रासमण्डल स्थित मुख्यालय पर गोस्वामी तुलसी दास जी का जयन्ती समारोह मनाया गया। सर्वप्रथम गास्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ आशीष पाठक अमृत के अमृतमय भजन से हुआ।सभाजीत द्विवेदी प्रखर’ ने तुलसीदास के काव्य में श्रेय एवं प्रेय पर विस्तार से प्रकाश डाला। डा० क्षितिज शर्मा ने धार्मिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक पक्षों पर प्रकाश डाला। पं. रामकृष्ण त्रिपाठी ने राम को शील, सौजन्य एवं मानवता की धरोहर बतलाया। लाल बिहारी त्रिपाठी एवं प. अरुण कुमार मिश्रा ने भी धर्म एवं त्याग का बृहद रूप में वर्णन किया। मानस द्वारा नैतिकता, मानवता इस कार्यक्रम में रामद‌याल द्विवेदी, पूर्व सेलटैक्स कमिश्नर बी. डी. उपाध्याय, राजेश पाण्डेय, अरूण त्रिपाठी, सुरेन्द्र प्रताप सिंह ‘प्रमुख’ , शरद सिंह, अजय सिंह (नन्हे सिंह), अजय निगम, अमर नाथ मोदनवाल , सुरेंद्र नाथ तिवारी, कौशल त्रिपाठी,शशांक त्रिपाठी, नवीन सिंह,देवांश त्रिपाठी आदि ने परमभक्त गोस्वामी तुलसीदास को याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर वीएस उपाध्याय ने भूमिका निभाई।कार्यक्रम का कुशल संचालन पंडित लाल बिहारी त्रिपाठी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!