Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

राठौड़ ने किया 135वां रक्तदान, रक्तदान के संकल्प को फिर दोहराया

 

जोधपुर, 19 अगस्त। वंदे भारत सेवा संस्थान के सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़ ने बुधवार को रोटरी ब्लड बैंक में ए पॉजिटिव एसडीपी  दान कर अपना 135वां रक्तदान किया। वंदे भारत सेवा संस्थान के अध्यक्ष विजय अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि नरेंद्र सिंह राठौड़ को हाल ही में 15 अगस्त को जिला प्रशासन द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया था। इस सम्मान से प्रेरणा लेते हुए राठौड़ ने आज अपना 135वां रक्तदान किया। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है और इससे जरूरतमंद मरीजों को जीवन बचाने में मदद मिलती है। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि जब तक वे चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ और फिट रहेंगे, तब तक नियमित रूप से रक्तदान करते रहेंगे। राठौड़ के 135वें रक्तदान को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी पहल माना जा रहा है। उन्होंने लोगों से भी आगे बढ़कर नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!