Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

मुंबई नगरी के अनोखे रंग, साहित्यकारों के संग

 

मुंबई । अखिल भारतीय साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था सृजन के रंग नवी मुंबई इकाई के तत्वावधान में 26 अगस्त 2026 को आनलाइन कविगोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त गोष्ठी में पूर्व निर्धारित विषय ‘ मुंबई नगरी के अनोखे रंग ‘ पर परिचर्चा एवं कविगोष्ठी रखी गई जिसमें उपस्थित सभी साहित्यकारों ने मुंबई महानगर के विविध आयामों ऐतिहासिक, भौतिक, भौगोलिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप का दर्शन शब्दों के रंगों में रंग कर परोसा, जिसका आनंद सभी ने लिया तथा रचना की सराहना भी की। उक्त गोष्ठी की अध्यक्षता कनकलता तिवारी ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ गज़लकार, गीतकार डॉ प्रमोद कुमार कुश तन्हा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित थे। आमंत्रित साहित्यकारों में रोमा झा, लक्ष्मी यादव ओजस्विनी, कविता ए झा,गीता विश्वकर्मा नेह,संजय जैन, सीमा त्रिवेदी साज़, जागृति सिन्हा, प्रवीण पाण्डेय आवारा, अमनदीप गुजराल, मीनाक्षी शर्मा पंकज, सीमा श्रीवास्तव,संजय सरस,ऊषा सक्सेना, नम्रता मिश्र साहसी, डॉ मधु स्वामी एवं दयाराम दर्द फिरोजबादी उपस्थित थे। मंच का खूबसूरत संचालन लक्ष्मी यादव ओजस्विनी ने किया।अंत में अध्यक्ष श्रीमती कनकलता तिवारी ने सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!