Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

फाइनेंसर्स क्लब द्वारा शिव भक्तों को 5100 लीटर मिल्करोज व 501 किलो केले का किया वितरित किया

 

भीलवाड़ा। फाइनेंसर्स क्लब द्वारा शिवभक्तों के लिए मिल्करोज, केले व चिप्स का वितरण किया गया| कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र सिंह कानावत व फाइनेंसर्स क्लब अध्यक्ष रितेश गुर्जर ने बताया कि सावन का पवित्र महीना चल रहा है सावन का दूसरा सोमवार होने से शहर के विभिन्न स्थानों से शिव भक्त हरणी महादेव मंदिर में पैदल दर्शन करने जाते है साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों से कावड यात्रा शुरू होकर हरणी महादेव जाती है जिसमें हजारों श्रद्धालु पैदल चलकर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करते है| आमजन की भगवान भोलेनाथ में आस्था को देखते हुए फाइनेंसर्स क्लब के सदस्यों ने मिलकर 5100 लीटर मिल्करोज तैयार किया गया साथ ही 501 किलो केले, 2100 चिप्स के पैकेट, 2100 पानी की बोतल मंगवाई गई| पूरे दिन भर श्रद्धालु विभिन्न स्थानों से पैदल चलकर वहां से गुजरे तो फाइनेंसर्स क्लब ने श्रद्धालुओं व कावड यात्रियों का स्वागत किया| उनको ताजा मिल्करोज पिलाया, केले, चिप्स व पानी की बोतल दी गई| श्रद्धालुओं ने मिल्करोज व चिप्स का सेवन किया| पूरे दिनभर फाइनेंसर्स क्लब के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं को मिल्करोज पिलाया गया|
संयोजक कानावत ने बताया कि फाइनेंसर्स क्लब द्वारा विगत 5 वर्षों से कावड यात्रियों के लिए मिल्करोज का वितरित किया जा रहा है|

मिल्करोज वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में एडवोकेट पीरू सिंह गौड़, रितेश गुर्जर, विक्रांत गर्ग, मोहित देवड़ा, दीपक जिनगर, कुलदीप सिंह, खुमान सिंह, हनुमान सिंह, अनूप सिंह, लोकेश बिष्ट, संदीप घावरी, भंवरी गाडरी, दीपक जोशी, अशोक वैष्णव, भारत सिंह, अमर सिंह, रतन सिंह, बाबू सिंह, भंवर सिंह, हरिओम सिंह, कैलाश सिंह, विकाश माली, अशोक गर्ग, निशा कँवर गौड़, वनिता कंवर पंवार, सुनीता कंवर राठौड़, हितेश बडवा, समर सिंह, ठाकुर सिंह, लव सिंह, कुश सिंह ने योगदान दिया|

पीरू सिंह गौड़ एडवोकेट
भीलवाड़ा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!