Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

हरियाली तीज एवं लहरिया सीजन-3 का भव्य आयोजन

 

जयपुर। अन्नपूर्णा नारी संगठन एवं नव जन जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को झोटवाड़ा स्थित एसोसिएशन भवन में हरियाली तीज एवं लहरिया सीजन-3 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंजू शर्मा (पूर्व उपाध्यक्ष, विप्र कल्याण बोर्ड) एवं मंजू गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रसूता महिलाओं की असमय मृत्यु, गौमाता रक्षा एवं नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता संदेश दिया। कार्यक्रम में रैम वॉक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक खेल एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित हुईं। रैम वॉक में प्रथम बबिता एवं द्वितीय शिल्पी, जबकि बेस्ट लहरिया में प्रथम कामिनी राठौड़ एवं द्वितीय कला सोनी रहीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजते हुए महिलाओं को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं सामाजिक जागरूकता से जोड़ना रहा। महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया परिधानों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर नमिता अग्रवाल, डॉ. सुरभि सिंह, अनीता श्रीवास, प्रिया शर्मा, अनुराधा शर्मा, पूर्वी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। अन्नपूर्णा नारी संगठन की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवं हर्षोल्लास के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!