Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

मा० सांसद डॉ महेश शर्मा जी के हाथों से “मै स्त्री हूँ “का लोकार्पण हुआ

तुलसी वाणी राष्ट्रीय काव्य महोत्सव का आयोजन राष्ट्रीय साँझा काव्य संकलन” मै स्त्री हूँ ” के विमोचन, तुलसी जयंती, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे शब्द कुटीर फाउंडेशन की अध्यक्ष समाजसेविका कवयित्री साधना शर्मा सरगम द्वारा महाराजा अग्रसेन भवन नोएडा में किया गया जिसमें मै स्त्री हूं काव्य संकलन का लोकार्पण मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद महेश शर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा द्वारा किया गया और साथ में समस्त भाजपा टीम गायत्री तिवारी, मनीष तिवारी, संजय बाली, अर्पित तिवारी, वीरेंद्र भाटी भी मौजूद रहे। देश के हर एक कोने से पधारे साहित्यकारों ने आजादी, नारी सशक्तिकरण पर काव्य पाठ कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। कुसुमधर शारदा (जम्मू) कमला ठाकुर (शिमला) अपर्णा भटनागर (नोएडा) को विशेष सम्मान संस्था द्वारा प्रदान करने के साथ सभी साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कवयित्री मधुमोहिनी उपाध्याय, डॉ वनिता शर्मा, सुधीर यादव सुमन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!