मेरा देश, मेरी आवाज़’ के जरिए जयपुर आइकन्स ने स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि।

सुनितात्रिपाठी’अजय। इंडिया जागरण टुडे संवाद
जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जयपुर आइकन्स द्वारा आयोजित सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संध्या ‘मेरा देश, मेरी आवाज़’ में देशभक्ति, साहित्य और संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, साहस और बलिदान को स्मरण कर नई पीढ़ी तक उनके विचारों को पहुँचाना रहा।
संस्थापक कल्पना पुरोहित, हेमलता शाह, रिया मनोज एवं दीपक सिहाग ने अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया। प्रख्यात शिक्षाविद् एवं चिंतक प्रो. सिद्धार्थ शास्त्री ने राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री, वनस्थली विद्यापीठ के संस्थापक एवं स्वतंत्रता सेनानी हीरालाल शास्त्री के व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका में भारत के नाम भावपूर्ण पत्र प्रस्तुत किए। देशभक्ति प्रश्नोत्तरी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामूहिक संगीत ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया।
सदस्यों की सक्रिय सहभागिता और साहित्यिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार बनाया। The Custom Nest की संस्थापक शांता कोठारी तथा Cook Smart by Komal की संस्थापक कोमल जैन की उपस्थिति भी विशेष रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।




