Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

करिगिरी प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ, महिला उद्यमियों को मिला मंच।

सुनितात्रिपाठी’अजय इंडिया जागरण टुडे संवाद

जयपुर। हुनर फाउंडेशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘करिगिरी राखी एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन’ का आज होटल छावला, मानसरोवर में विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, जयपुर नगर निगम की पूर्व महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर एवं पूर्व महापौर श्रीमती ज्योति खंडेलवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमान विपिन सिंघल मानसरोवर ने किया।

Oplus_131072

इस अवसर पर अतिथियों ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया तथा महिला उद्यमियों एवं स्टार्टअप्स द्वारा प्रस्तुत उत्पादों की सराहना की। प्रदर्शनी में राखी, फैशन, ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट, होम डेकोर, लाइफस्टाइल एवं अन्य उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं।हुनर फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि ‘करिगिरी’ का उद्देश्य महिला उद्यमियों, छोटे व्यवसायों एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना तथा उन्हें अपने उत्पादों के प्रदर्शन, बिक्री और बिजनेस नेटवर्किंग के अवसर उपलब्ध कराना है। प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके हुनर को बाजार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!