Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

राष्ट्रीय आम जन मोर्चा (RAM) ने उठाई प्रमुख मांगें, आगामी चुनावों में NOTA को लेकर जनजागरूकता अभियान का ऐलान

 

जयपुर। राष्ट्रीय आम जन मोर्चा (RAM) के गठन के बाद कलेक्ट्रेट सर्कल स्थित होटल में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मोर्चा संयोजक विजय कौशिक की अध्यक्षता में विभिन्न सामाजिक एवं संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में UGC रोलबैक, आर्थिक आधार पर आरक्षण एवं EWS सरलीकरण, गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा तथा “एक देश, एक कानून” सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में स्वर्ण विकास मोर्चा सहित करीब 16-17 संगठनों की आम सहमति से राष्ट्रीय आम जन मोर्चा (RAM) के माध्यम से इन मुद्दों को मजबूती से उठाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि आगामी चुनावों में जो राजनीतिक दल इन मांगों का समर्थन करेगा, समाज उसके साथ खड़ा होगा। वहीं, समर्थन नहीं करने वाली पार्टियों के विरोध में NOTA के विकल्प को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए विजय कौशिक ने कहा कि UGC रोलबैक, गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा, “एक देश, एक कानून”, EWS सरलीकरण और आर्थिक आधार पर आरक्षण जैसी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इन विषयों को लेकर समाज के बीच जनसंवाद और जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।करणी सेवक राम सिंह शेखावत ने कहा कि राष्ट्रीय आम जन मोर्चा नेताओं और राजनीतिक दलों से नाराजगी को लोकतांत्रिक तरीके से व्यक्त करने के विकल्पों के बारे में जनता को जागरूक करेगा। उन्होंने कहा कि प्रमुख मुद्दों को लेकर व्यापक जनसंवाद किया जाएगा।

ग्लोबल यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष सतीश तिवारी ने कहा कि सरकार और विपक्ष दोनों के प्रति जनता में असंतोष के मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने की आवश्यकता है। आगामी राजस्थान नगर निगम, नगर पालिका और पंचायती राज चुनावों में स्थानीय समस्याओं तथा नीतिगत विषयों को चुनावी चर्चा के केंद्र में लाने का प्रयास किया जाएगा। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत ने मोर्चा के निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि आगामी 18 अक्टूबर को जयपुर के विद्याधर नगर स्थित स्टेडियम में बड़ी रैली एवं सभा आयोजित कर स्वर्ण समाज की एकता का प्रदर्शन किया जाएगा। युवा कौशल तिवारी ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर देश का युवा तन-मन-धन से मोर्चा के साथ है।

बैठक में हिंदू महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कौशिक, करणी सेना अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत, ग्लोबल यूथ फाउंडेशन अध्यक्ष सतीश तिवारी, परशुराम सेना प्रदेश अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी, श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ प्रदेश प्रभारी पवन कुमार शर्मा, प्रदेश महामंत्री नवीन शर्मा, अखिल भारतीय जनसंघ के अनिल शर्मा, राजस्थान ठेकेदार संघ के राम सिंह शेखावत, अजय शर्मा, दशरथ शर्मा, एडवोकेट कपिल शर्मा, जीतू सिंह नाथावत, दशरथ सिंह परमार, सागर बैरवा, धर्मपाल गुर्जर, राधारमण शर्मा, हनुमान प्रसाद शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

मोर्चा के प्रमुख मुद्दे:

– UGC रोलबैक
– आर्थिक आधार पर आरक्षण एवं EWS सरलीकरण
– गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा
– “एक देश, एक कानून” की मांग
– NOTA विकल्प को लेकर जनजागरूकता अभियान

विजय कौशिक
संयोजक, राष्ट्रीय आम जन मोर्चा (RAM)

मीडिया संपर्क: 9461701000 | 6376069641 | 8949976049

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!