Uncategorized
पाटन-रायपुर मोड़ पर धूल-मिट्टी से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम, प्रशासन से मांगा समाधान

रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत)
पाटन-रायपुर मोड़ पर मंगलवार को धूल-मिट्टी से त्रस्त ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि रोजाना वाहनों से उड़ने वाली धूल से घरों और दुकानों में 1-2 किलो तक मिट्टी जमा हो रही है, जिससे व्यापार और जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि धूल के कारण बच्चों-बुजुर्गों में बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। बार-बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव, धूल नियंत्रण और सड़क सुधार की मांग की। चेतावनी दी कि समय पर समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।




