Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

परिवहन समिति सभापति राजकुमार मिश्रा के कार्यालय उद्घाटन समारोह में पहुंची जानी-मानी हस्तियां

 

भायंदर। भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा के कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि एडवोकेट राजकुमार मिश्रा सुशिक्षित और जनता के बीच अत्यंत लोकप्रिय व्यक्ति हैं। परिवहन समिति के सभापति के रूप में जनता से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की दिशा में सराहनीय काम करेंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी ने कहा कि राजकुमार मिश्रा ऊर्जावान तथा अच्छी सोच रखने वाले व्यक्ति हैं, जो राजनीति के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी पूरी तरह से सक्रिय रहते हैं। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित भवन निर्माता उमराव सिंह ओस्तवाल, जेडी शिक्षा ग्राम प्रतापगढ़ के चेयरमैन दिनेश त्रिपाठी, आदित्य कॉलेज केh संचालक हरिश्चंद्र मिश्रा ने एड राजकुमार मिश्रा को बधाई और शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वाले लोगों में महापौर डिंपल विनोद मेहता, आयुक्त राधाविनोद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप जैन, उप महापौर ध्रुव किशोर पाटिल, गटनेता तथा स्थाई समिति सभापति हसमुख गहलोत, सभागृह नेता एडवोकेट रवि व्यास उपस्थित रहे। कार्यालय उद्घाटन समारोह में परिवहन समिति सदस्य अंसारी राशीद अनवर, आदेश छोटेलाल अग्रवाल, काजल सक्सेना, भारत बोहरा, कुलदीप सिंह, प्रकाश जैन, आशीष लोढ़ा, प्रशांत केहकर, सुरेशचंद्र दुबे,ऑस्टिन जॉन मेनेजेस तथा सद्दाम कुरैशी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!