Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

रायपुर में बड़ा हादसा टला, ओवरलोड डंपर ने तोड़ी 11,000 केवी लाइन, क्षेत्र की सप्लाई बाधित

 

रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत)

पाटन। राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय रायपुर के मुख्य गेट के सामने एक ओवरलोड डंपर ने 11,000 केवी की बिजली लाइन को टक्कर मार दी। हादसे में लाइन टूट गई और रायपुर पाटन सिटी की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण वह लाइन से टकरा गया। गनीमत रही कि उस समय लाइन के नीचे कोई व्यक्ति या वाहन नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

टक्कर लगते ही लाइन टूटकर नीचे गिर गई, जिससे अस्पताल और आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया गया। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों की वजह से इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। मामले की जांच की जा रही है और डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह खनन माफियाओं ने खान विभाग और पुलिस विभाग से बचने के लिए नया रास्ता निकाला है। पाटन प्रशासन को इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगनी चाहिए। अन्यथा यह यमदूत बनकर दौड़ रहे औवर लोडिंग डंपरों ने न जाने कितनों की जान ले चुके और कितनों की ओर
लेंगे। यह विचारणीय और अत्यंत गंभीर विषय है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!