नर्सेज का श्वसन रोग चिकित्सालय मे जोरदार विरोध प्रदर्शन
जयपुरिया चिकित्सालय के नर्सेज शुक्रबार को करेंगे दो घंटे विरोध प्रदर्शन

जयपुर,18 जून। राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर संविदा नर्स दीपक खारवाल को अचानक असंवैधानिक तरीके से नौकरी से हटाकर मौत को गले लगाने के लिए विवश करने से निराश्रित पत्नी एवं बच्चे को मुआवजा एवं सरकारी नौकरी देने , तथा प्रदेश के विभिन्न चिकित्सालयों मे बर्षो से कार्य कर रहे हजारों संविदा नर्सेज को अचानक असंवेधानिक तरीके से हटाए गए नर्सेज को पुनः सेवा पर लगाने की माँग को लेकर आंदोलनरत नर्सेज का धरना आज छठे दिन भी सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज द्वार पर जारी रहा l
धरने से पूर्व श्वसन रोग चिकित्सालय के नर्सेज ने प्रातः आठ बजे मुख्य द्वार पर संयोजक पवन सैन एवं तारावती जाखड़ के नेतृत्व मे समस्त नियमित अनियमित नर्सेज ने जोरदार प्रदर्शन कियाl
शुक्रवार को जयपुरिया चिकित्सालय के नर्सेज,चिकित्सालय संयोजक पवन बेनीवाल, एवं महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में प्रातः 8 बजे से प्रदर्शन किया जायेगा l
आज श्वसन रोग चिकित्सालय में हुए प्रदर्शन को संवोधित करते हुए संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह राना, पवन मीना,के के यादव, कैलाश शर्मा ने कहा कि सरकार की असहनीय संवेदनहीनता के चलते जल्द ही पूरे राज्य में आंदोलन को तेज किया जाएगा एवं आगामी चरण में नर्सेज शोक दिवस मनाते हुए सामूहिक अवकाश लिया जाएगा। वक्ताओ ने कहा कि राजमेस द्वारा संविंदा पर नियुक्त नर्सिंग कार्मिको को उन चिकित्सालयों मे लगाया गया है जो चिकित्सालय राजमेस के अंतर्गत ही नहीं आते। साथ ही माननीय न्यायालय के कई निर्णयो मे स्पस्ट निर्देश है कि एक संविंदा कार्मिक को हटाकर दूसरे संविंदा कार्मिक को नियुक्ति नहीं किया जा सकता। आज प्रदेश के कई जिलों में नर्सेज सयुंक्त संघर्ष समितियों का गठन एवं धरना प्रदर्शन शुरू हुआ।




