Uncategorized

स्वतंत्रता दिवस पर नाज़ मेमोरियल इस्लामी मदरसा एवं स्कूल में देशभक्ति का उत्सव

पत्रकार साबिर कुरेशी जयपुर

जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नाज़ मेमोरियल इस्लामी मदरसा एवं स्कूल, मेहनत नगर, हटवाड़ा रोड, जयपुर में 15 अगस्त को देशभक्ति एवं उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् का गायन किया गया।इस अवसर पर मदरसे के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम का संदेश दिया। बच्चों ने “हिंदुस्तान हमारी पहचान है, तिरंगा हमारा गौरव है” जैसे संदेशों के साथ राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।

Oplus_131072

समारोह के मुख्य अतिथि साबिर कुरैशी रहे। कार्यक्रम का आयोजन मदरसा अध्यक्ष शबाना खान की अगुवाई में किया गया। इस दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में बताया।

मदरसा प्रशासन ने कहा कि देश की तरक्की में शिक्षा, आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकता की महत्वपूर्ण भूमिका है। बच्चों को संविधान, राष्ट्रीय ध्वज और देश के प्रति अपने कर्तव्यों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में संस्था के शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह का समापन देश की खुशहाली, अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की की दुआ के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!