Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

वंदना बालभारती में रामचरित्र एवं गीता के आदर्शों पर चर्चा, विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण पर दिया जोर

 

जयपुर। वंदना बालभारती में अनुकरणीय आदर्श प्रभु श्री राम पुस्तक प्रकाशन मंडल के साथ शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से रामचरित्र एवं गीता के उपदेशों पर चर्चा की गई| विद्यालय निदेशक महेश कुमावत को पुस्तक की प्रतियाँ भेंट कर अनुरोध किया कि विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा सूचना पट एवं कक्षाओ के माध्यम से प्रभु श्री राम के आदर्शो के साथ भारतीय संस्कृति के नैतिक मूल्यों एवं चरित्र निर्माण से जोड़ने का प्रयास करें| इस प्रकार बच्चों में हिंदी अंग्रेजी शब्दकोश सुदृढ़ होगा साथ ही भावी पीढ़ी में भारतीय संस्कृति के संस्कारो बनेंगे |
प्रकाशन मंडल सदस्यों ने यह भी अनुरोध किया कि वर्ष में एक बार पुस्तक सामग्री से प्रश्न पत्र तैयार कर विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित करे जिसमें प्राइमरी मिडिल, सेकेंडरी के समूह में प्रथम चार-चार बच्चों को पारितोषिक के सुझाव प्राप्त होने पर प्रकाशन मण्डल एवं मन्दिर की तरफ से पारितोषिक की व्यवस्था की जाएगी कार्यक्रम में प्रकाशन मंडल सदस्य लोकतंत्र हर रामानी कन्हैया लाल लखवानी नगेन्द्र वशिष्ठ उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!