Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

पीपल्दा अखिल भारतीय किसान सभा ने की गेहूं खरीद की अवधि बढ़ाने की मांग

 

रिपोर्टर:: शिंभू सिंह शेखावत

इटावा। पीपल्दा तहसील अखिल भारतीय किसान सभा की तहसील कमेटी द्वारा आज पीपल्दा में एक प्रदर्शन किया गया और उपखण्ड अधिकारी हेमंत घनघोर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्य रूप से मांग की कि सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों के काफी टोकन अभी भी लंबित हैं, जिसके कारण कई किसान अपनी फसल बेचने से वंचित रह गए हैं। किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए खरीद की समयावधि बढ़ाकर 30 जून तक करने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र के किसानों को सिंचाई में सुविधा हेतु कृषि बिजली कनेक्शन पर प्राथमिकता से ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई।
सभा के दौरान अन्य सामाजिक व आर्थिक मुद्दों को उठाते हुए महंगाई पर चिंता व्यक्त की गई और पेट्रोल, डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों को वापस लेने की अपील की गई। साथ ही, मनरेगा योजना के तहत मजदूरों को रोजगार उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा भी उठाया गया, जिस पर जल्द समाधान न होने की स्थिति में भविष्य में आंदोलन की चेतावनी दी गई।
इस अवसर पर सुरजमल मीणा, बाबू लाल बलवानी, मुकुट बिहारी जंगम सहित किसान सभा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व स्थानीय किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!