Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

वरिष्ठ समाजसेवी भागीरथी बिंद के निधन से शोक की लहर

 

भदोही। जनपद के चौर बौरीबोझ अभोली के रहने वाले वरिष्ठ समाजसेवी भागीरथी बिंद के निधन से समाज में शोक की लहर देखने को मिला।बिंद समाज विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शेषधर बिंद ने सर्व समाज के शुभचिंतकों को सूचित किया है कि बिंद समाज विकास संघ के भदोही जिला सलाहकार डॉ हरिश्चंद्र बिंद ,ग्राम सभा, चौर बौरीबोझ अभोली भदोही उत्तर प्रदेश के पूज्यनीय पिता भागीरथी बिंद का 20 अगस्त दिन गुरुवार को शाम लगभग 8:30 बजे स्वर्गवास हो गया है।उनकी आत्मा के शांति हेतु हिंदू रीति रिवाज के विधि अनुसार बाल मुंडन 29 अगस्त को और श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन 1 सितंबर 2026 गुरुवार को सुबह 11:00 से शाम 5:00 तक उनके निजी आवास,ग्राम सभा चौर,बौरी बोझ अभोली,भदोही में आयोजन किया गया है।सभी उक्त स्थान पर पहुंचकर मृतक की आत्मा को शांति हेतु अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को कृतार्थ करें।शोकाकुल परिवार से डॉ हरिश्चंद्र बिंद, मुंशीलाल बिंद,विजय भान (मुखिया) शिवलाल, अजय, गौरव कुमार,अंकुश,योगेश, महेश, डॉ राम शिरोमणि (बाबा) एवं शोकाकुल बिंद परिवार ने सभी से उपस्थित होने के लिए आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!