Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

आधार फाउंडेशन की सर्वसाधारण सभा में विकास पर मंथन

आधार फाउंडेशन की सर्वसाधारण सभा में विकास पर मंथन

भायंदर। आधार फाउंडेशन की वार्षिक सर्वसाधारण सभा रविवार, 6 सितंबर को श्रीजी रेस्टोरेंट के कॉन्फ्रेंस हॉल, मीरारोड (पूर्व) में बड़े ही गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। सभा में सैकड़ों सदस्यों ने भाग लिया। सभा में संस्था के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष नागेंद्र मिश्रा, महामंत्री एडवोकेट राजेश शर्मा, संस्था के प्रमुख सलाहकार सुरेश सिंह, सुरेंद्र उपाध्याय, विक्रम सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में कोषाध्यक्ष नागेंद्र मिश्रा ने विगत वर्ष का लेखा-जोखा एवं आय-व्यय का विवरण सभा के समक्ष प्रस्तुत किया। तत्पश्चात प्रमुख सलाहकार विक्रम सिंह, सुरेश सिंह व सुरेंद्र उपाध्याय ने संस्था के विस्तार और भविष्य की योजनाओं पर अपने बहुमूल्य विचार रखे। अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने सभा को संबोधित करते हुए संस्था के सेवा कार्यों की जानकारी दी और सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल सूत्र-संचालन महामंत्री एडवोकेट राजेश शर्मा ने किया। सर्वसाधारण सभा में संस्था के विकास को लेकर खुली चर्चा हुई। इस चर्चा में विद्या शंकर चतुर्वेदी, सीए संजीत सिंह, सीए जोगेंद्र मिश्रा, अवनीश पांडे, सुरेंद्र मिश्रा, गायक संजय तिवारी ‘सफल’, शैलेश मिश्रा, हिरेन तिवारी, उमेश सिंह, मुकेश सिंह, श्रीकांत पांडे, कमलेश दुबे, आनंद मिश्रा, अजीत उपाध्याय आदि ने अपने सुझाव रखे।

सभा में सेवा कार्यों को गति देने हेतु विशेष सहयोग भी प्राप्त हुआ। उमेश पाटिल ने संस्था में विशेष ट्रस्टी बनकर उन्होंने 25 हजार रुपये की राशि भेंट की। सुरेंद्र उपाध्याय द्वारा धार्मिक यात्रा हेतु 25,000 रुपए के अनुदान की घोषणा की गई तथा जबकि आलोक मिश्रा द्वारा 11,000 रुपये का चेक संस्था को सहयोग स्वरूप प्रदान किया गया। अंत में संस्था के प्रमुख मार्गदर्शक सुरेश सिंह की माताजी, सुभाष दुबे के चाचाजी व वेद तिवारी के बड़े भाई के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की गई। रविवार को संस्था अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी का जन्मदिन भी था। सर्वसाधारण सभा के उपरांत उनका जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, केक कटिंग हुई और सभी सदस्यों ने सुरुचि भोज का आनंद लेते हुए सभा का समापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!