Uncategorized
हथवाला जाने वाली सड़क के गड्ढे भरवाए, ग्रामीणों को मिली राहत

लोकेश झा। इंडिया जागरण टुडे
समालखा। गांव हथवाला जाने वाली सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने सड़क की समस्या से विधायक मनमोहन भड़ाना को अवगत कराया।
ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात कर सड़क की समस्या का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। विधायक के निर्देश के बाद विभाग की ओर से सड़क पर बने गहरे गड्ढों को भरवा दिया गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिली।इस अवसर पर विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि समालखा हल्के के लोगों की सेवा करना उनका फर्ज है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है और लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से ही वे राजनीति में आए हैं।




