मासिक एकादशी अरदास कीर्तन 23 सितंबर को,अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योत और पुष्प वर्षा के साथ होगा भक्ति संध्या का आयोजन

जयपुर। श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की भक्ति को समर्पित मासिक एकादशी अरदास कीर्तन का आयोजन 23 सितंबर को श्री श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट, जोशी मार्ग, कालवाड़ रोड, झोटवाड़ा के तत्वावधान में किया जाएगा। कार्यक्रम श्री श्याम मंदिर प्रांगण, कालवाड़ रोड, झोटवाड़ा में होगा।
आयोजक पं. रामजीलाल शर्मा एवं सीता देवी ने बताया कि कार्यक्रम में बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। अखंड ज्योत, पुष्प वर्षा एवं भजनों के साथ श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होंगे। कीर्तन रात 8 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा। कार्यक्रम में अंकित-पीतम (शर्मा बंधु), निशा शर्मा (भरतपुर), नव्या शर्मा (जयपुर), अनिल दाधीच (जयपुर) एवं मेघराज (नायला) भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। व्यवस्थापक शेर सिंह धाकड़, जे.पी. गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल एवं महेश राजावत ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम की अरदास एवं कीर्तन में शामिल होने का आह्वान किया।




