Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में हुआ ग्लोबल नर्सिंग सम्मिट का आगाज, रविबार को सुबह दस बजे से होगा मुख्य कार्यक्रम

 

जयपुर 5 सितंबर। शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया एवं आर एच हेल्थ केयर सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में “ट्रांसफॉर्मिंग नर्सिंग शेप थ्रू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनोवेशन, रोबोटिक नर्सिंग, सिमुलेशन बेस्ड नर्सिंग एजुकेशन और इमरजेंट नर्सिंग लीडरशिप” थीम पर अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग कॉन्फ्रेंस “ग्लोबल नर्सिंग सम्मिट 2026” का आगाज राजस्थान इंटरनेशनल केंद्र झालाना डूंगरी में शनिवार को हुआ। उद्घाटन सत्र मे श्रीलंका से वरना कुलसरैया, इंडोनेशिया से जुबेदा रोहमावती, भूटान से मणिकला, राष्ट्रीय अध्यक्ष डा फारुख खान, बम्बई 2008 आतंकी हमले की नर्सेज हीरो अंजलि विजय कुलथे, अतिरिक्त निदेशक डी पी आर डा गोवर्धन शर्मा समेत कई नर्सेज साथी उपस्थित थे।
यह जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ राहुल शर्मा एवं आयोजन सचिव पुरुषोत्तम कुंभज ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शनिवार को नर्सिंग शोधकर्ताओ के 33 ऑफलाइन एवं 27 पेपर प्रेजेंटेशन एवं छः पोस्टर प्रेजेंटेशन हुए। जिन्हे देश एवं विदेश के तेतीस एक्सपर्ट ज्यूरी कमिटी सदस्यों द्वारा मूल्यांकन किया गया। गोल्ड़न पेपर प्रेजेटेशन शिवराम वर्मा, सिल्वर पेपर प्रेजेटेशन का शकीला को, गोल्ड़न पोस्टर प्रेजेटेशन शत्रुधन पारीक, सिल्वर पोस्टर प्रेजेटेशन शैलीन वर्गीस को प्रदान किया गया।
आयोजन समिति के संयोजक महेश शर्मा एवं सह संयोजक मनोज शर्मा, डा हेमलता शर्मा ने बताया कि साय 3 बजे से पांच बजे तक पैनल डिस्कशन का आयोजन रखा गया है। जिसमें नर्सिंग शिक्षा में उच्च शिक्षा में आने वाली चुनौतियां, नेशनल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी कमीशन कमिशन, नर्सिंग में रिक्रूटमेंट पॉलिसी , नर्सिंग कैडर रिव्यू, भविष्य में नर्सिंग का स्वरूप, विदेश एवं भारत की नर्सिंग सेवाओं का मूल्यांकन, दूरस्थ शिक्षा का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संबंध, बोर्ड से बार्ड के बीच में नर्सिंग का गैप जैसे महत्वपूर्ण विषय पर पैनल डिस्कशन सम्पन्न हुआ । पैनल डिस्कशन मे डॉ विमला कपूर, डॉ गीता देवी, डॉ लक्ष्मी देवी, डॉ राकेश नेहरा, डॉ वीरेंद्र चौधरी, डॉ हरिचंरण रावत, डॉ बाबूलाल यादव, डा मरिया थेरिश, स्नेहा शेहरावत,प्यारेलाल चौधरी , अशोक सपोटरा, पवन कुमार मीना ने भाग लिया । जिन्हे शत्रुघ्न पारीक, महिपाल जेवालिया, राजपाल यादव, उमेश पाराशर एवं डॉ पवन ओझा द्वारा मॉडरेट किया गया। मंच संचालन डा अंकित गर्ग द्वारा किया गया।

रविबार को प्रातः दस बजे से मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा जिसमे एडिशनल मिशन निदेशक एनएचएम डा टी शुभमंगला, राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव सोनी, मंजू चूगानी, सुरेश शर्मा, सुखपाल कौर, डा सतीश अवस्थी, डा लव संपूर्णजोत कौर, डा रीटा देवी, डा आई क्लेमेंट, डा घनश्याम जांगिड़ सम्बोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!