Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

साहित्यकारा कवियत्री संतोष मिश्रा को विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि’

 

देवरिया, उत्तरप्रदेश की लेखिका, साहित्यकारा और कवियत्री संतोष मिश्रा को हरिद्वार में काशी हिन्दी विद्यापीठ संस्था द्वारा विद्या वाचस्पति (P.hd समतुल्य ) मानक उपाधि से सम्मानित किया गया।
अब से वे साहित्य के क्षेत्र में डॉ. संतोष मिश्रा पढ़ी /कहीं जायेंगी। संतोष मिश्रा को हरिद्वार में अवस्थित अवधूत मंडल आश्रम में आयोजित “अंतर्राष्ट्रीय दिव्य गंगा महोत्सव एवं साहित्यिक कुम्भ 2026” कार्यक्रम में देश की प्रतिष्ठित संस्था काशी हिन्दी विद्यापीठ वनारस के द्वारा विद्या वाचस्पति मानद उपाधि (पीएचडी समतुल्य ) से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें विद्यापीठ के कुलसाचिव डॉ. इंद्रजीत सिंह तिवारी ‘निर्भीक’, डॉ. शिवेश्वर दत्त पांडेय, राष्ट्रीय समन्वयक, दिव्य गंगा मिशन हरिद्वार, डॉ. शिवनाथ सिंह ‘शिव’ राष्ट्रीय संरक्षक, दिव्य गंगा मिशन हरिद्वार एवं
प्रो. रमाकांत पांडे जी, कुलपति उत्तराखंड संस्कृत विश्व विद्यालय हरिद्वार के हाथों प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर संतोष मिश्रा ने “देहरादून के चार सिद्धपीठ” विषय पर अपना शोध पत्र भी प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर प्रो. शिशिर पाण्डेय, कुलपति, राम भद्राचार्य राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश, प्रो. शिव शंकर मिश्रा जी, कुलपति, महर्षि पाणिनि विश्वविद्यालय उज्जैन, मध्य प्रदेश, प्रो.रमाकांत पांडे जी, कुलपति उत्तराखंड संस्कृत विश्व विद्यालय हरिद्वार, डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी जी, कुलपति, उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय देहरादून, नेपाल से आये हुए 15 सदस्यीय साहित्यिक दल एवं साहित्य, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी भारतवर्ष के कोने कोने से आये हुए विशिष्ट जन उपस्थित थे।
संतोष मिश्रा को यह उपाधि, सम्मान मिलने पर समस्त क्षेत्र वासियों और शुभ चिंतकों में हर्ष की लहर व्याप्त है। इस सम्मान के लिए संतोष
मिश्रा ने अपने सभी गुरुजनों और मित्रों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने समय-समय पर उनका मार्गदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!