Uncategorized

डॉ.शान्त्वना तिवारी को कवि विनय शर्मा दीप ने भेंट की अपनी लिखी पुस्तक

 

लखनऊ। दरबारी लाल बिल्डिंग, विधानसभा, लखनऊ में संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश डॉ. शान्त्वना तिवारी और कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा ‘दीप’ के बीच साहित्यिक भेंट एवं परिचर्चा हुई। अश्वनी तिवारी की उपस्थिति में कवि विनय शर्मा ‘दीप’ ने सुप्रसिद्ध ग़ज़ल गायिका डॉ. शान्त्वना तिवारी को जौनपुर के कवि जयंती प्रसाद जगमग कृति ‘महक माटी कऽ’ पुस्तक भेंट की। परिचय के क्रम में ज्ञात हुआ कि डॉ. शान्त्वना तिवारी ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से स्नातक एवं परास्नातक की परीक्षाओं में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उनके स्मृतिशेष पिता पं. जयनारायण दुबे ने जुलाई 1995 में वाराणसी के खजुरी, पाण्डेयपुर में सुधाकर महिला पीजी कॉलेज की स्थापना की थी।जौनपुर के मूल निवासी कवि विनय शर्मा ‘दीप’ मुंबई में पत्रकारिता एवं साहित्य सेवा में अभिरुचि रखते हैं। जीविकोपार्जन के लिए वे बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में कार्यरत हैं। इस साहित्यिक मुलाकात में शिक्षा, साहित्य एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!