Uncategorized

आनंद पांडेय ने गधियाँवा सहित अन्य दुर्गा पंडालों में किए माँ दुर्गा के दर्शन

 

प्रतापगढ़। जनपद के पट्टी तहसील के ग्राम गधियाँवा में उद्योगपति एवं समाजसेवी धर्मवीर आनंद पांडेय ने माँ दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। उनके आगमन से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। अजीत पांडेय के आयोजन और सूरज पांडेय के संयोजन में आनंद पांडेय ने युवाओं से संवाद करते हुए सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और सकारात्मक सोच के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने ग्राम गधियाँवा के लोगों के बीच आपसी सद्भाव, एकजुटता और सहयोग की भावना की सराहना करते हुए इसे समाज की मजबूती का आधार बताया। इस अवसर पर आनंद पांडेय ने अजीत पांडेय के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। अजीत पांडेय वर्तमान में मुंबई में अध्यापक हैं और उनके विशेष आमंत्रण पर ही आनंद पांडेय गांव पहुंचे थे। आनंद पांडेय ने ग्रामवासियों द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए सभी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी प्रेम, सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम गधियावा की धार्मिक आस्था, सामाजिक एकजुटता और अतिथि सत्कार की परंपरा विशेष रूप से देखने को मिली। माँ दुर्गा के दर्शन और ग्रामीणों के साथ आत्मीय संवाद का यह अवसर गांव में चर्चा का विषय बना रहा।इस अवसर पर पंकज पांडेय, प्रदीप पांडेय (प्रधान), श्री दिनेश कुमार पांडेय समाजसेवक , शिवकांत पांडेय, विनोद पांडेय , ऋतिक पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!