Uncategorized

केडीआर फाउंडेशन द्वारा आयोजित नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

 

जौनपुर। समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय और प्रेरणादायक कार्य कर रही सामाजिक संस्था केडीआर फाउंडेशन द्वारा हर महीने बदलापुर तहसील अंतर्गत कठार गांव में निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। 11 अक्टूबर, रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। संस्था के अध्यक्ष विनोद सिंह ने अपनी माता केवला देवी तथा पिता रामबहाल सिंह के नाम पर केडीआर फाउंडेशन की स्थापना की है। रविवार को हुए नेत्र परीक्षण और स्वास्थ्य शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नितिन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। विनय सिंह, अशोक सिंह, ठाकुर अमरधारी सिंह, सौरभ सिंह, रुद्र प्रताप सिंह और विकास सिंह ने शिविर में आए हुए लोगों का स्वागत करते हुए, उनका परीक्षण कराया। यहां आए हुए मरीजों का नेत्र परीक्षण के बाद चयनित मरीजों को आवागमन और भोजन की सुविधा के साथ आर जे शंकरा अस्पताल, वाराणसी में इलाज कराया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!