सेवा संकल्प अभियान के दौरान नशा मुक्ति अभियान का प्रोग्राम किया ।

समालखा । लोकेश झा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के दौरान नशा मुक्ति अभियान का प्रोग्राम किया गया । जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिला मंत्री भाजपा पानीपत नरेश बैनीवाल पहुँचे और उन्होंने महिला आई टी आई की छात्राओं को नशा मुक्ति के बारे में बताया । की नशा करने से गंभीर बीमारियों जिसे कैंसर हृदय रोग फेफड़ों की बीमारी लीवर ख़राब होने के साथ साथ मनुष्य को वित्तीय हानि व समाज में उसका सम्मान नहीं होता । इसलिए हमें नशीले पदार्थों से दूर रहना चाहिए और दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए । उनके बाद सोशल कार्यकर्ता शकुंतला वर्मा ने भी आई टी आई की छात्राओं को नशे के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया । इस मौके पर संस्थान के उप प्रधानाचार्य राहुल ने छात्राओं को बताया की नशे के कारण टीबी हो जाती है । जिससे टीबी ग्रस्त व्यक्ति को शारीरिक परेशानी के साथ साथ कई मानसिक सामाजिक परेशानियों को भी सामना करना पड़ता है । कुछ परिवारों में लोग टीबी के बारे में सही जानकारी नहीं होने के कारण मरीज से दूरी बनाने लगते हैं । और उसके साथ भेदभाव करते हैं इस कारण मरीज़ अकेलापन और दुख महसूस करता है । जब की परिवार के सदस्य को चाहिए की वे मरीज़ के साथ प्रेम सम्मान और सहानुभूति से व्यवहार करे उसे समय पर दावा लेने पौष्टिक भोजन करने और नियमित इलाज करवाने में सहयोग करें । इसलिए उनका साथ देना और उनको प्रोत्साहित करना बहुत ज़रूरी है कार्यक्रम के अंत में नरेश कुमार कंप्यूटर निदेशक ने सभी को धन्यवाद किया इस मौके पर शकुंतला वर्मा,नीलम मलिक, निशा शर्मा, आशा, ऋतु, प्रीति, भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे ।




