Uncategorized
विधायक भडाना के प्रतिनिधि ने 5 टॉपर बच्चों को दिए एक-एक लाख रुपए

समालखा । लोकेश झा। विधायक मनमोहन भडाना के प्रतिनिधि शारीक व दीपक भारद्वाज ने । समालखा विधान सभा के गांव चुलकाना के गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 12वीं के 5 टॉपर बच्चों को विधायक की और से सभी बच्चों को विधायक कार्यालय कोठी में एक एक लाख रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शारिक ने बताया कि विधायक मनमोहन भडाना ने अपने निजी कोष से सभी टॉपर बच्चों को एक-एक लाख रुपए देकर उनका मान सम्मान किया और हौसला बढ़ाया है ।




