Uncategorized

छठ महापर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक : संजय सिंह

 

मुंबई। महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर उत्तर भारतीय समाज की प्रतिनिधि संस्था उत्तर भारतीय संघ, मुंबई के उपाध्यक्ष संजय सिंह के सफल नेतृत्व में पवई तालाब, पंचकुटीर में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष सेवा मंच एवं सहायता केंद्र स्थापित किया गया। इस सेवा केंद्र के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए पूजा सामग्री, दूध, केला, वस्त्र बदलने की सुविधा, पेयजल, संगीत एवं अन्य जनोपयोगी व्यवस्थाएँ उपलब्ध कराई गईं। संजय सिंह ने स्वयं सभी पूजा स्थलों पर पहुँचकर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पूजा सामग्री वितरित की तथा संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य में सहभागिता कर छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उपस्थित विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था और उपासना का पर्व नहीं, बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अनुशासन, स्वच्छता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें सेवा, समर्पण, सादगी और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। समाज की सेवा और सहयोग की यह परंपरा निरंतर जारी रहनी चाहिए। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर बाबू आर एन सिंह की प्रतिमा को उपस्थित श्रद्धालुओं ने पुष्पगुच्छ द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर अमरजीत सिंह, बृजमोहन पांडेय, राजेश सिंह, ध्रुव पांडेय, संतोष विश्वकर्मा, बिपिन सिंह, पोपट तिवारी, रोहित उपाध्याय, जसवंत यादव, जयप्रकाश सिंह, भारत सिंह, प्रदीप वर्मा, प्रदीप गुप्ता, के.के. सिंह, आदित्य सिंह, अंतेश सिंह, संजू सिंह, रमेश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!