Uncategorized
आपातकाल में वन्दे भारत सेवा संस्थान के दो रक्तवीरों ने पेश की मानवता की मिसाल

जोधपुर। वन्दे भारत सेवा संस्थान के ग्रुप में आज वसुंधरा अस्पताल एवं एमडीएम अस्पताल से आपातकाल में एसडीपी (प्लेटलेट्स) की आवश्यकता के दो संदेश प्राप्त हुए। इस पर संस्थान के सचिव श्री नरेन्द्र सिंह राठौड़ ने तत्काल रोटरी ब्लड सेंटर पहुंचकर अपना 138वाँ रक्तदान किया। वहीं संस्थान के मीडिया प्रभारी किशन पूनिया ने एमडीएम अस्पताल पहुंचकर 59 वर्षीय गंभीर रूप से बीमार महिला मरीज के लिए एसडीपी दान कर अपना 72वाँ रक्तदान किया। दोनों रक्तवीरों ने तत्परता दिखाते हुए मानवता और सेवा भावना का परिचय दिया।




