Uncategorized

डॉ. कंचन जैन को एल्सेवियर के अंतर्राष्ट्रीय जर्नल का समीक्षक सम्मान ।

अलवर  1 नवंबर 2026 जनपद के लिए गौरव का क्षण है। शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ लेखिका डॉ. कंचन जैन को विश्व के प्रतिष्ठित प्रकाशक एल्सेवियर (Elsevier) द्वारा प्रकाशित Q1 श्रेणी के अंतर्राष्ट्रीय शोध जर्नल Teaching and Teacher Education द्वारा Certificate of Reviewing से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान उन्हें अक्टूबर 2026 में जर्नल में प्रकाशन हेतु प्राप्त एक शोध पत्र की समीक्षा में उनके उत्कृष्ट अकादमिक योगदान के लिए प्रदान किया गया है। यह जर्नल शिक्षा के क्षेत्र का एक उच्च प्रभाव (Impact Factor 4.3) वाला Scopus एवं Web of Science (SSCI) में अनुक्रमित जर्नल है।
डॉ. कंचन जैन शिक्षा के क्षेत्र में 300 से अधिक पुस्तकों की लेखिका एवं संपादक हैं तथा वर्तमान में 75 से अधिक शोध पत्र प्रकाशक हैं एवं शिक्षक-शिक्षा पर शोध कार्य में सक्रिय हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के जर्नल के लिए समीक्षक के रूप में चयन होना उनकी विद्वत्ता और शोध निष्पक्षता का प्रमाण है।
उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षाविदों एवं साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!