Uncategorized

मृत्यु भोज का बहिष्कार कर तेरहवें दिन आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

 

अमेठी । सामाजिक संगठन महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (M.W.O.) उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा के पूज्य पिता स्वर्गीय राम लखन शर्मा (103 वर्ष) की स्मृति में मंगलवार को उनके पैतृक गांव रानीपुर, ब्लॉक संग्रामपुर में श्रद्धांजलि एवं शोक सभा आयोजित की गई। खास बात यह रही कि घनश्याम शर्मा ने संगठन के साथ लिए गए मृत्यु भोज बहिष्कार के संकल्प को निभाते हुए पारंपरिक तेरहवीं एवं मृत्यु भोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इसमें अमेठी, सुलतानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, जौनपुर एवं भदोही सहित विभिन्न जनपदों से समाज के चौधरियों, संगठन पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने पहुंचकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आयोजन के माध्यम से मृत्यु भोज जैसी रूढ़िवादी परंपरा के बहिष्कार और सादगीपूर्ण सामाजिक संस्कार का सकारात्मक संदेश दिया गया।इस अवसर पर सलोन रायबरेली से चलकर आए जनकवि सुखराम शर्मा के द्वारा घनश्याम शर्मा के पिताजी के याद में एक आम के पौधे को देकर पर्यावरण रक्षा के संकल्प को दोहराया गया। शोकसभा में लालजी शर्मा, हनुमान प्रसाद शर्मा, अनिल कुमार राजू शर्मा, सचिन शर्मा, हरिश्चंद्र शर्मा, एडवोकेट राम नारायण शर्मा, मुन्नालाल शर्मा, डॉ संतोष शर्मा, श्रीकांत शर्मा, बृजेंद्र नाथ शर्मा, उमाशंकर शर्मा, पी एन ठाकुर, राजमणि शर्मा, रंजीत शर्मा, शिवदयाल शर्मा, चौधरी राजेंद्र शर्मा चौधरी शिवप्रसाद शर्मा आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!