नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ ने दिव्यांगों संग मनाया दीपावली स्नेह सम्मेलन

मुंबई, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली पर नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ के अध्यक्ष टी. एन. दुबे द्वारा दीपावली स्नेह सम्मलेन का आयोजन किया गया। अँधेरी पूर्व अम्बावाड़ी स्थित संस्था कार्यालय प्रांगण में आयोजित इस दीपावली स्नेह सम्मलेन में मुख्य अतिथि के तौर पर समारोह अध्यक्ष अनिल गलगली (प्रमुख आर.टी.आई विशेषज्ञ), अभिजीत राणे (अध्यक्ष भाजपा कामगार अघाड़ी, मुंबई), प्रसिद्ध समाजसेवी श्री गणेश अग्रवाल, एडवोकेट सतीश मिश्रा, विजय सिंह, प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसरपर संस्था अध्यक्ष टी. एन. दुबे तथा अतिथियों द्वारा १५० दिव्यांगजनों को घरेलु उपयोगी सामग्री व मिष्ठान वितरण किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशांत चारी, विनय दुबे,पंकज मिश्रा, वीरेन्द्र दुबे, अमित खरवार, पवन दुबे, अनिल धोत्रे, मिना पटेकर, गुरुजस यादव, राम ठाकुर, दिपक नाचरे, मदन शीतप, पिंटू उपाध्याय का सराहनीय सहयोग रहा।




