Uncategorized

शिक्षा के क्षेत्र में नीलम सोनी ने बढ़ाया समाज का गौरव, मिला ‘एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड’

 

जयपुर। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के विशेष अवसर पर डॉ. नीलम सोनी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं भावी पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए प्रतिष्ठित ‘एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

इंटरनेशनल एकेडमी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस (IAHE) द्वारा 11 नवंबर 2026 को जयपुर में आयोजित सम्मान समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान उनकी शिक्षा के प्रति समर्पण, समाज के प्रति सकारात्मक सोच और ज्ञान के माध्यम से नई पीढ़ी का भविष्य संवारने की भावना का प्रतीक है।

डॉ. नीलम सोनी की इस उपलब्धि से परिवार, समाज एवं शुभचिंतकों में हर्ष की लहर है। उनकी सफलता ने यह साबित किया है कि समर्पण, मेहनत और सकारात्मक सोच से समाज में एक नई पहचान बनाई जा सकती है। उनकी यह उपलब्धि निश्चित रूप से अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!