समालखा के लोगों का प्यार व आशीर्वाद का कर्ज़ चुका नहीं सकता – विधायक भडाना

समालखा (सुरेश निरंकारी) विधायक मनमोहन भडाना ने कहा समालखा हल्के के लोगों ने मुझे अपना प्यार व आशीर्वाद देकर विधायक बनाया है । इसका कर्ज तो मैं जिंदगी भर भी नहीं चुका सकता लेकिन इस एहसान का बदला मै हल्के में विकास कार्य करवाकर उतारने की कोशिश करूंगा। लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है की मनमोहन भडाना ने चुनाव से पहले जो भी वायदे किए थे उन सभी वायदों पर एक-एक करके कार्य भी कर रहे हैं और 36 बिरादरी के लोगों को साथ लेकर भी चल रहे हैं । इस अवसर पर सुप्रसिद्ध समाजसेवी जगपाल जौरासी, भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष रेखा गोयल, पार्षद संजय गोयल,पूर्व पार्षद सुनील शर्मा, सरदार रेशम सिंह, मन्नू सिंह, राजेश पवार, पार्षद मनीष बैनीवाल, पार्षद कप्तान छोकर, इन सभी ने बताया की विधायक मनमोहन भडाना ने समालखा हल्के में विकास कार्यों की झड़ी लगा रखी है गांव और शहर में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं । उन्होंने आगे कहा विधायक की जितनी भी तारीफ की जाए कम है इनकी कथनी और करनी में कोई भी अंतर नहीं है ।




