Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए नरेश चन्द्र उनियाल को किया सम्मानित

 

शिमला 14 जून 2026। साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध प्रतिष्ठित संस्था साहित्य सृजन कुटुंब संस्था नई दिल्ली के तत्वाधान में रोटरी क्लब शिमला में आयोजित भव्य सृजनोत्सव कार्यक्रम में पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध अध्यापक, कवि, लेखक एवं समीक्षक नरेश चन्द्र उनियाल को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं साहित्यिक कार्यों के लिए सृजनोत्सव सम्मान से सम्मानित किया गया।
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के ग्राम जल्ठा, (डबरालस्यूँ) निवासी नरेश चन्द्र उनियाल अनेक सामाजिक कृत्यों के लिए जाने जाते हैं। वह पिछले कई सालों से साहित्य साधना में भी लगे हुए हैं। विविध मंचो पर उनकी रचनाओं को खूब सराहा गया है। लखनऊ, दिल्ली, वृन्दावन, जयपुर, शिमला, हरिद्वार, देहरादून और रुड़की सहित आकाशवाणी मंच पर भी वे काव्य पाठ कर चुके हैं।
यह सम्मान उन्हें सुप्रसिद्ध साहित्यकार एस.आर. हरनोट, श्री अशोक मिलू, डॉ सत्यनारायण स्नेही एवं डॉ. संतोष सम्प्रीति के हाथों प्राप्त हुआ। धातव्य है कि इस सम्मान के लिए देश भर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पाँच लोगों को सम्मानित किया गया। नरेश चन्द्र उनियाल के अलावा यह सम्मान हासिल करने वाले अन्य चार विभूतियाँ साहित्य के क्षेत्र में प्रेमलाल आर्य, शिक्षा के क्षेत्र में विनोद वर्मा, खेल के क्षेत्र में राजन कुमार और सामाजिक कार्यों के लिए निशा भंडारी हैं।
सम्मान ग्रहण करने के पश्चात् नरेश चन्द्र उनियाल में कहा कि उन्हें यह सम्मान मिलना बेहद गौरव की बात है, जब आपको कोई भी सम्मान मिलता है तो निश्चित रूप से समाज और संस्था के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। आपको उस सम्मान का सम्मान करने के लिए निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने होते हैं। उन्होंने कहा कि, “मैं आदरणीया संतोष संप्रीती जी और साहित्य सृजन कुटुंब नई दिल्ली को हृदय तल से आभार और धन्यवाद ज्ञापित करता हूं जिन्होंने मुझे इस सम्मान के योग्य समझा और इस सम्मान के लिए मेरा चयन किया।”
नरेश चन्द्र उनियाल को इस सम्मान के लिए समस्त क्षेत्रवासियों, साहित्य प्रेमियों, शिक्षाविदों एवं विविध साहित्यिक एवं सामाजिक संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामनायें ज्ञापित की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!